पति- पत्नी का संदेहास्पद स्थिति में कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

साहिबगंज : जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशटांड़ गांव से पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में घर के अंदर से अधेड़ दंपती का शव बरामद किया है. पुलिस ने कुशटांड़ निवासी बगरू पहाड़िया (60) व उसकी पत्नी रामी पहाड़िन (56) का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सूत्रों के मुताबिक पति बगरू पहाड़िया के पैर में चोट व पत्नी रामी पहाड़िन के मुंह में खून के निशान मिले हैं. दोनों का शव घर के अंदर पड़ा था. शव से दुर्गंध उठने लगी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो पति-पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था. पति का सिर खाट पर शरीर जमीन पर था. वहीं पत्नी अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक की बेटी सुकनी पहाड़िन को दी गयी. इसके बाद सुकनी पहाड़िन ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, महिला पुलिस अवर निरीक्षक सुषमा कुमारी, एएसआइ विमल कुमार, प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को जब्त करते छानबीन की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक राजेश हुए कुमार बोरियो थाने पहुंच कर घटना की जानकारी ली. पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close