बेटी बोली- भाई चाहिए, राखी बांधनी है, बेटी की मुराद पूरा करने पापा बच्चा ही चुरा लाए, जानिये फिर क्या हुआ

नयी दिल्ली। बेटी ने भाई को राखी बांधने को जिद की, तो पिता बेटी की मुराद पूरी करने के लिए बच्चा ही चुरा लाया। मामला दिल्ली का है, जहां रघुबीर नगर में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की ने इस बार राखी अपने भाई की ही कलाई पर बांधने की रट लगा दी। दरअसल लड़की ने एक हादसे में अपने भाई को खो दिया था। रक्षा बंधन करीब आने पर लड़की की जिद और ज्यादा बढ़ने बढ़ने लगी, वो अपने भाई की याद में जलने लगी। उसने जिद कर ली कि वह इस राखी पर अपने भाई के राखी बांधेगी।

बेटी की चाहत को पूरा करने के लिए उसके माता-पिता ने फुटपाथ से एक दिव्यांग महिला के एक माह के नवजात बच्चे का अपहरण कर उसे घर ले आए। ताकि बेटी उसकी कलाई पर राखी बांध सके। पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान संजय व उसकी पत्नी अनीता के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने अपह्रत बच्चे को उसके स्वजन को सौंप दिया है। बच्चे को वापस पाकर परिवार खुश है। गुरुवार रात के करीब तीन बज रहे थे. महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसने तत्काल प्रभाव से चारों तरफ खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने 400 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसके जरिए जांच की तो पता चला कि बाइक से दो लोग इलाके में घूम रहे हैं, जिन पर शक की सुई गई।

पुलिस बाइक का पीछा करते हुए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल तक पहुंच गई. इसके बाद मामला खुल गया और उसने गाड़ी का नंबर सीसीटीवी के जरिए नोट कर लिया। बाइक संजय के नाम पर रजिस्टर्ड थी. इसके बाद पुलिस सीधे आरोपी के घर जा पहुंची, जहां बच्चा आराम से सो रहा था। पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 17 अगस्त को उनका एकलौता 17 वर्षीय बेटा छत से गिर गया था, हादसे में उसकी मौत हो गई थी। उनकी बेटी हर वर्ष अपने भाई को राखी बांधती थी। इस बार उसका भाई नहीं था, वह भाई को राखी बांधने के लिए रो रही थी। ऐसे में उन्होंने बच्चा चोरी करने का फैसला किया। वह रात को मोटरसाइकिल से सड़क पर ऐसे लोगों की तलाश कर रहे थे जो फुटपाथ पर बच्चों के साथ सोते हैं।
दिव्यांग महिला बच्चे के साथ मिली। मौका पाकर दोनों ने बच्चे को उठा लिया और घर ले गए। वह बच्चे को पालना चाहते थे। जांच में पता चला कि संजय पेशे से टैटू कलाकर है और उसपर पहले से तीन आपराधिक केस दर्ज है। उसकी पत्नी मेहंदी कलाकर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close