Pitru Paksha 2023 । पितृपक्ष में भूलकर भी ना खरीदें ये तीन चीजें, बन सकता है परिवार की बर्बादी का कारण

रांची। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी महत्व है। ये समय पितरों को संतुष्ट करने और उनका आशीर्वाद लेने का होता है। शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष में शुभ कार्य करने के अलावा कई चीजों को खरीदने की मनाही भी गई है। जैसे नए कपड़े, गहने, नया वाहन, मकान, जमीन आदि. यदि दान देने के लिए कपड़े आदि खरीदने हैं तो दान की सामग्री पितृ पक्ष में खरीदी जा सकती है।

लेकिन इन सब चीजों के अलावे रोजमर्रा के भी कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिये। हालांकि इस बारे में कम लोग ही जानते हैं कि इन चीजों के अलावा पितृ पक्ष में 3 अन्य चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए. श्राद्ध के 15 दिनों के दौरान ये चीजें खरीदना त्रिदोष का कारण बनता है. जो तरक्की में बाधा और धन हानि कराता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा. 14 अक्टूबर के ठीक बाद नवरात्रि की शुरुआत होगी. हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शुरू होकर कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी सर्वपितृ अमावस्या के दिन समाप्त होता है. ऐसे में ये जानना बेहद जरुरी है कि पितृ पक्ष के 16 दिनों में हमें क्या चीजें नहीं खरीदनी चाहिए. पितृ पक्ष के दौरान भोग से संबंधित 3 चीजों को नहीं खरीदना चाहिए. जिसमें झाड़ू, नमक और सरसों का तेल या तिल की तेल आते हैं.भोग या निजी वस्तुओं को छोड़कर देवताओं के पूजन में इस्तेमाल होने वाली चीजें पितृ पक्ष में खरीद सकते हैं.

सरसों का तेल
सरसों का तेल भगवान शनि को अति प्रिय है। साथ ही यह पितृ पक्ष के दौरान सरसों का तेल भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। यह आपके जीवन में कई तरह की परेशानियों को खड़ा कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न खरीदें झाड़ू
झाड़ू का संबंध सीधे मां लक्ष्मी से है। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदने से साफ मना किया गया है. क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को धन से जुड़ी हुई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

नमक ना खरीदे
नमक का महत्व हमारे जीवन बहुत ज्यादा है। नमक को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। इस वजह से पितृ पक्ष में नमक को खरीदने के लिए मना किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close