लातेहार : सहायक पुलिसकर्मी की मौत

बेतला: लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र की चुंगरू पंचायत के नावाडीह निवासी और बेतला पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत झारखंड सहायक पुलिसकर्मी तारकेश्वर प्रजापति (27 वर्ष) की अचानक सीने में दर्द के कारण मौत हो गयी.

सोमवार को छिपादोहर थाना परिसर में पुलिस कर्मी तारकेश्वर प्रजापति के शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर अनिल उरांव, छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, बरवाडीह थाना प्रभारी निवास सिंह सहित कई पुलिस के जवान, पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी सहित के लोग मौजूद थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गयी. जवान के पिता तारकेश्वर ने बताया कि रविवार को बैंक बंद होने के कारण वह घर आ गया था. रात को खाना खाकर सोने के एक घंटे बाद अचानक सीने में दर्द होने लगा और फिर बेहोश हो गया. उसे इलाज के लिए तुरंत तुम्बागाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उसकी पत्नी रिंकी देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close