चार जिलों के DC को गृह विभाग ने दिए विशेष अधिकार

रांची । अब जिले के डीसी को अपराध पर लगाने के लिए गृह विभाग ने नए अधिकार दिए हैं। बढ़ते अपराध और नक्सल गतिविधियों के मद्देनजर गृह विभाग ने ये फैसला लिया। अपराध पर लगाम के लिए चार जिलों के उपायुक्तों को अधिकार दी गयी है। जमशेदपुर, सिमडेगा, रामगढ़ व गढ़वा जिले के उपायुक्तों सह जिला दंडाधिकारी के पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की गयी है।

मालूम हो की उपायुक्त द्वारा भेजे गए पत्र के बाद गृह विभाग में इस स्तर पर विमर्श हुआ. जिसमें यह बात सामने आयी कि इन जिलों में सामान्य दंड संहिता के सिर्फ उपयोग से अपराध या नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह विभाग द्वारा अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 का उपयोग करते हुए इन चारों जिलों के डीसी को धारा 12 (2) से सीसीए लगाने का अधिकार दिया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है. यह अधिकार विभाग द्वारा अगले तीन माह के लिए दी गयी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close