573 स्कूलों के हेडमास्टर व प्रभारी पर एक्शन, विभाग ने वेतन रोकने का दिया आदेश, जानिये पूरा मामला

चतरा। लापरवाही पर स्कूलों के हेडमास्टर व प्रभारी पर गाज गिरी है। जिले के 573 स्कूलों के प्रभारी व हेडमास्टर के सितंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी गयी है। बीईईओ ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल पिछले दिनों जिलेवार स्कूलों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी थी। बैंक वेरिफिकेशन व आधार वेरिफिकेशन, छात्रों की प्रगति 2022-23, शिक्षकों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस छात्रों के अटेंडेंस तथा मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) एसएमएस में लापरवाही पर विभाग की तरफ से से कार्रवाई की गयी है।

दरअसल नौ सितंबर को उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक अरुण कुमार एक्का ने शिक्षा कार्यक्रमों की समीक्षा की थी।बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा की गयी। कई योजनाओं में लापरवाही के बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने संबंधि स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन जवाब सही वक्त पर संतोषप्रद नहीं होने की वजह से सभी के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक जिन विकासखंड के स्कूलों पर गाज गिरी है, उसनमें चतरा के 183, लावालौग के 118, सिमरिया के 175 और कान्हाचट्टी के 97 स्कूल शामिल हैं। सभी सरकारी स्कूलों के प्रभारी और प्रधानाध्यापकों बैंक वेरिफिकेशन व आधार वेरिफिकेशन, छात्रों की प्रगति 2022-23, शिक्षकों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस छात्रों के अटेंडेंस तथा मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) एसएमएस शत-प्रतिशत नहीं करने का आरोप है। जिम्मेदारी में ढुलमूल रवैये पर ये कार्रवाई की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close