दारोगा की हत्या: ड्यूटी में तैनात दारोगा के सर में मारी गोली, दो अन्य जवान भी हुए घायल

चुराचांदपुर। ड्यूटी में तैनात दारोगा की सर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में चिंगफेई बंकर नंबर 1 की है। जहां ड्यूटी पर तैनात दारोगा का नाम ओखो मांग है। दारोगा ओंखो मांग को दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच एक स्नाइपर ने सिर में गोली मार दी। अधिकारियों के मुताबिक घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है. हालांकि ये कौन हैं, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

दरअसल, यह हमला मंगलवार सुबह कांगपोकपी जिले में अज्ञात लोगों द्वारा तीन आदिवासियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद हुआ है। इससे पहले 8 सितंबर को टेंगनौपाल जिले के पल्लेल में तीन अन्य लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने बताया कि इस दुखद घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है, हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस घटना के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि यह हमला 12 सितंबर (मंगलवार) सुबह कांगपोकपी जिले में अज्ञात लोगों द्वारा तीन आदिवासियों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close