BDO की बेवफाई : इंस्पेक्टर रहते प्यार की खूब पींगे बढ़ायी, BDO बनते ही रेलवे में पोस्टेड गर्लफ्रेंड को दे दिया धोखा, CM से लेकर आयोग तक शिकायत

धनबाद/पटना। …ज्योति मौर्या का उदाहरण देकर लड़कियों की बेवफाई के कई किस्से खूब वायरल हुए, लेकिन हकीकत में बेवफाई में लड़के भी कम नहीं है। ऐसा ही एक मामला बिहार और झारखंड का है। जब तक लड़का सप्लाई इंस्पेक्टर था, तब तक प्यार की पींगे खूब लड़ाई, लेकिन जैसे ही PSC पास कर बिहार में वो BDO बना, लड़की को लेवल का नहीं बताकर उसे किनारे कर दिया।

ऐसा नहीं है कि प्रेमिका बेरोजगार है, वो खुद भी रेलवे में पोस्टेड हैं। फिलहाल लड़की की पोस्टिंग धनबाद में है, वहीं कथित तौर पर उसके प्रेमी की तैनाती मधुबनी जिले में है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इधर इस मामले में लड़की ने बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर बिहार महिला आयोग तक तक न्याय की फरियाद लगायी है। लड़की की शिकायत है कि लड़का अब दूसरी शादी की फिराक में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की बीडीओ से मुलाकात 2017 में हुई थी। दोनों इस दौरान करीब आये। बीडीओ ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। दोनों के 2 साल तक अच्छा रिश्ता रहा। रिपोर्ट के मुताबिक BPSC की परीक्षा पास कथित प्रेमी सप्लाई इंस्पेक्टर बन गया। इसी दौरान पीड़िता भी रेलवे में सेलेक्ट हो गयी। लड़की की पोस्टिंग धनबाद में हो गयी। शिकायत के मुताबिक आरोपी धनबाद भी आता था और यहां भी उसके रिलेशन बने।

इसी दौरान 2022 में बीडीओ पद पर सेलेक्ट होते ही युवक पूरी तरह से बदल गया और लड़की से कटने लगा। पहले तो उसने परिवार को राजी करने के नाम पर बहलाने की कोशिश की और फिर बाद में शादी से साफ इंकार कर दिया। अब तो बीडीओ ने उसका नंबर ही ब्लॉक कर दिया। पीड़िता को अब लेवल मैच नहीं करने की बात कहकर शादी से मना करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप के मुताबिक लड़की के घर वाले आरोपी लड़के के घर शादी का रिश्ता लेकर गए। लड़के की मां ने लड़की के पिता से कहा कि “मैं मेरे बेटे की शादी में अधिक दहेज लेकर कहीं और करूंगी।” इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से बात की तो उसने कहा कि “तुमसे शादी नहीं हो सकती, तुम्हारा लेवल मेरे से मैच नहीं करता।”

महिला आयोग में दी गयी शिकायत पर 21 सितंबर को सुनवाई होगी। आयोग ने दोनों पक्ष को बुलाया है। इधर लड़की ने मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय अधिकारी, डीएम और एसपी से भी शिकायत की है। माना जा रहा है कि शिकायत की गंभीरता के आधार पर बीडीओ की मुश्किलें बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close