नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शिक्षक पर लगा छात्र को पीटने का आरोप, अभिवावक ने दर्ज कराया मामला

नेतरहाट । नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद शिक्षक ने प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान के सामने नौवीं कक्षा के छात्र की पिटाई मामले में विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को हुई घटना में छात्र की पीठ पर चोट के निशान साफ दिख रहे हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है की मामला रैगिंग से जुड़ा है, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है. उक्त छात्र विद्यालय के भाभा आश्रम (छात्रावास) का है. छात्र के अभिभावक ने नेतरहाट थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया है.

क्या कहते है प्राचार्य

प्राचार्य का कहना है की हर स्कूल के छात्रावास में इस तरह मामले होते रहते हैं. प्राचार्य ने कहा कि आश्रम में नये बैच के एक छात्र का मामला है. कई बार नये छात्र छात्रावास में रहना नहीं चाहते हैं. उन्होंने बताया कि नये बैच के एक बच्चे की बगल के आश्रम के बच्चे के साथ किसी बात पर लड़ाई हुई थी. इसी को लेकर छात्र से पूछताछ की गयी है. छात्र के साथ मारपीट का कोई मामला नहीं है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिवावक ने लगाया आरोप

अभिभावक का आरोप है कि चार सितंबर की शाम 4:00 बजे उनके पुत्र को छात्रावास से प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया. इस दौरान उसने विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ हुए विवाद का जिक्र किया. इस पर शिक्षक रविरंजन ने प्राचार्य के सामने ही उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से छात्र काफी डरा हुआ है. इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान ने कहा कि यह स्कूल का अंदरूनी मामला है और आरोप निराधार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close