आज़ का राशिफल: सिंह समेत इन राशि वालों को शाम तक मिलेगा शुभ समाचार, ये लोग लाल वस्तु रखें पास

आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति, वक्री गुरु, राहु के साथ मेष राशि में, चंद्रमा का प्रवेश मिथुन राशि में हो चुका है। शुक्र कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में, सिंह राशि में सूर्य और बुध जहां बुध वक्री हैं और शनिदेव कुंभ राशि में वक्री गति से चल रहे हैं।

मेष राशिफल
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जो आपको अलग-अलग दिशाओं में सोचने पर विवश करेंगे। इससे काम में रुकावट आएगी। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन किसी बात को लेकर डर बना रहेगा इनकम बढ़ेगी। शादीशुदा जातकों को ध्यान रखना चाहिए कि उनका उनके जीवन साथी से झगड़ा ना हो। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत कमजोर बनी रहेगी, जिससे आप परेशानी महसूस करेंगे। भाग्य की बदौलत आपके अनेक काम बनेंगे। घर में सुख रहेगा। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।

मिथुन राशिफल
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। सेहत बिगड़ सकती है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। इससे आपके पेट खराब होने के योग बनेंगे। अपच की शिकायत भी हो सकती है। आप का व्यापार गति पकड़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम पर फोकस करेंगे। निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके पास कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपके रुके हुए काम फिर से चालू हो जाएंगे और आपको खुशी होगी। सेहत ठीक ठाक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल भी समझदारी भरा रहेगा। लोग एक दूसरे के साथ बैठकर परिवार की भलाई की बातें करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन किसी परेशानी के कारण आज कमजोर रहेगा।

सिंह राशिफल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे और सेहत भी थोड़ी नाजुक रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे से प्यार महसूस होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज राहत महसूस होगी। एक दूसरे से अपने मन की बात कहने में आसानी होगी, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम करने में मन लगेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कहीं से अचानक से धन आने से आप की स्थिति और बढ़िया हो जाएगी। परिवार में तनाव रहेगा लेकिन आप उससे दूर करने का प्रयास करेंगे। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

तुला राशिफल
आज के दिन मूड थोड़ा गर्म रहेगा, वर्तमान समय में अपने क्रोध को पॉजिटिव एनर्जी में कन्वर्ट करना आपके लिए लाभप्रद है. ऑफिस में बॉस कि बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा यह आपको परेशानी में डाल सकती है. खाद्य-पदार्थों का व्यापार करने वालों के लिए दिन मंदी भरा हो सकता है. सेहत की बात करें तो ग्रहों की स्थिति आपको तनाव दे सकती है, इसलिए हृदय के रोगियों को सचेत रहने की आवश्यकता है. बेवजह के तावन से बचें. छोटे-भाई बहन से उदार भाव के साथ वार्ता करें, यदि उन्हें आपसे मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निसंकोच मदद करनी चाहिए.
वृश्चिक राशिफल
आज के दिन छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि ऐसा करने से दिमाग में नकारात्मक विचारों का ही प्रवेश होगा, इसलिए सकारात्मक रहें. ऑफिस के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें, काम का दबाव आपके ऊपर अधिक हो सकता है, वहीं सहकर्मियों का रवैया कुछ बदलता हुआ दिखेगा. फर्नीचर से संबंधित बिजनेस करने वालों को थोड़ा घाटे का सौदा करना पड़ेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक व शारीरिक दोनों ही रूप से स्वस्थ्य रहने की आवश्यकता है. बिजली से संबंधित कार्य सावधानी से करें करंट लगने की आशंका है. इलेक्ट्रॉनिक संबंधित सामान खरीदने के लिए दिन उपयुक्त है.

धनु राशिफल
आज के दिन की शुरुआत किसी कडवे अनुभव के साथ हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ लेंगे. जिससे आपके आत्मबल में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्य भी सही समय पर होते नजर आएंगे. नौकरी में चल रहें प्रयास सफल होगें, आज कहीं से ऑफर मिल सकता है इस अवसर को हाथ से जाने न दें. व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी, अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कोर्स भी कर सकते हैं. बेहतर स्वास्थ्य के लिए शांत रहना उत्तम रहेगा. मित्रों के साथ विवाद करने से बचें, अन्यथा ज्यादा गरमा-गर्मी में बात बिगड़ सकती है.

मकर राशिफल
आज के दिन अपने मनोबल को कमजोर न पड़ने न दें, क्योंकि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत, इस बात को ध्यान में रखें. लोगों से अच्छा व्यवहार व नेटवर्क को मजबूत बनाकर रखना होगा. ऑफिस में जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है इसलिए सचेत रहते हुए केवल अपने कार्य पर ही ध्यान केन्द्रित करना होगा. व्यापार की बात करें तो जो लोग मिठाई का व्यापार करते है उनको धन लाभ होने की संभावना है. पेट में इंफेक्शन व डिहाइड्रेशन को लेकर सचेत रहें, हल्का व सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें. दाम्पत्य जीवन में शुभता रहेगी.

कुम्भ राशिफल
आज के दिन कार्यों में अवरोध के बावजूद कार्य पूरा कर पाने में सफल होंगे वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण फैसलों को आज न लें तो बेहतर होगा. कर्मक्षेत्र में उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. जो लोग फूलों की साज-सज्जा से संबंधित व्यापार करते हैं उनको मंदी के दौर में भी लाभ की संभावनाएं दिख रही है. वहीं लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. हेल्थ की बात करें तो जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या है वह लोग हेल्थ को लेकर सचेत रहें. अगर आंखों से संबंधित दिक्कत है तो उसकी भी जांच कराए. पारिवारिक संबंधों को सुधारने का प्रयास करें.

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिये भाग्यवर्धक रहेगा, वहीं ऑफिशियल कार्यों को लेकर चिंता रहने वाली है, इसलिए कार्यों को बहुत ही सतर्कता के साथ करें, क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ भाग्य अवरोधक भी हो सकती है. रिसर्च से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. व्यापार की बात करें तो जो लोग दूध डेयरी या इससे रिलेटेड कार्य करते है उनको अधिक मुनाफा होने की संभावना है. उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए ऑनलाइन कोर्स आदि करना उत्तम रहेगा. सेहत में बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी. पिता की बातों का महत्व दें, अन्यथा उनसे आपके संबंध बिगड़ सकते है.

Related Articles

close