अवैध खनन मामला : बच्चू यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रांची : मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी बच्चू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने बच्चू यादव की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें नियमित जमानत की सुविधा दी है. इससे पहले झारखंड हाइकोर्ट से बच्चू यादव की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी.

बता दें कि अवैध खनन और टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने के मामले की जांच ईडी कर रही है. ईडी ने बच्चू यादव को रांची से गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है. ईडी साहिबगंज में 26 जुलाई 2022 को दाहू यादव और बच्चू यादव एक जहाज को जब्त कर चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close