मजदूर की मौत : बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, मिक्स गैस रिसाव से मजदूर की मौत

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। के सी आर एम २ में कार्यरत पे रोल इंपालाई 55 वर्षीय मजदूर की गैस रिसाव से मौत हो गई है। मजदूर अपनी नाईट सिफ्ट ड्यूटी में थे रात के करीब दो बजे मजदूर नेहरू करमाली को मिक्स गैस के रिसाव होने के कारण बेहोश हो गए।
मजदूरों के अनुसार मिक्स गैस अत्यंत ही जहरीली होती है। तत्काल अन्य सहयोगी मजदूर ने नेहरू करमाली को प्लांट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने स्थिति को देखते हुए बीजीएच रेफर कर दिया। जिसे बीजीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई।
सूचना मृतक के परिजनों को दी गई मृतक का पैतृक गांव कसमार प्रखंड का है जो बोकारो के सेक्टर 12 D में रह रहे थे अभी शव को bgh के मर्चरी में रखा गया है। परिजनों का मांग है की ड्यूटी के समय इनका देहान्त हुआ है तो आश्रित को नियोजन दिया जाय वहीं बीएसएल प्रबंधन ने इनकी मांग को मानते हुए मृतक के आश्रित पुत्र को ऑफर लेटर जारी किया जा रहा है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है











