विधानसभा अपडेट : सत्र के पहले दिन विपक्ष ने दिखाये तीखे तेवर…..हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी। हालांकि पहले ही दिन विपक्ष ने अपने आक्रामक तेवर दिखाये और सदन में हंगामा किया। CM हेमंत सोरेन समेत स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बीजेपी के मुख्य सचेतक विरंची नारायण, आजसू विधायक सुदेश महतो, विधायक सरयू राय, प्रदीप यादव, अमित यादव ने सदन में पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

पहले ही दिन विपक्ष ने आक्रामक तेवर दिखाये। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिये आपत्तिजनक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए माफी की मांग कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सदन में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) भी रखा गया. विगत सत्र में सदन में आये सवालों को लेकर सरकार द्वारा की गयी कार्यवाही का प्रतिवेदन रखा गया. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र पांच अगस्त तक चलेगा। इस मानसून सत्र में सूखे की स्थिति पर विशेष तौर पर चर्चा होगी़। दो अगस्त को वित्तीय वर्ष 2022-2023 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close