Odisha Governor: रघुवर दास ने ओड़िशा के राज्यपाल पद की ली शपथ, झारखंड के कई नेता हुए शामिल, देखें Video

ओडिशा: झारखंड के सीएम रह चुके रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद की आज शपथ ली। उन्हें ओडिशा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डॉ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी ने पद- गोपनियता की शपथ दिलाई। राजभवन में रघुवर दास का सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वागत किया। इससे पहले रघुवर दास मंगलवार को ओडिशा पहुंचे। जहां उन्होंने पुरी धाम में जगन्नाथ स्वामी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने महाप्रभु से सभी के कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

यहां देखे विडियो ??

ओडिशा राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में झारखंड के कई नेता शामिल हुए हैं। इनमें बोकारो विधायक विरंची नारायण, गंगोत्री कुजूर, झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close