वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेट से बड़ी खबर : चीफ सेलेक्टर ने पद से दिया इस्तीफा

क्रिकेट न्यूज : क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद टीम वापसी करने में कामयाब नहीं हो सकी है. अब वर्ल्ड कप के बीच ही पाकिस्तान क्रिकेट से बड़ी खबर आ रही है. टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने अपने चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है. टीम की लगातार हार के चलते सेलेक्टर्स से लेकर कप्तान बाबर आजम तक सभी को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था.

53 साल के इंजमाम उल हक को हारून रशीद के पद छोड़ने के बाद इसी साल अगस्त के महीने में पीसीबी का चीफ सेलेक्टर बनाया गया था. ऐसे में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम तीन महीने से भी कम समय इस पद पर रहे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीसीबी ने एक 5 सदस्यीय कमेटी गठित की

इससे पहले इंजमाम ने 2016-19 के दौरान भी चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था. उनके चीफ सेलेक्टर रहने के दौरान ही पाकिस्तान ने भारत को हराकर 2017 की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close