ट्रेन एक्सीडेंट, बिग अपडेट: दो ट्रेनों की भिड़ंत, तीन की मौत की खबर, तीन कोच पटरी से उतरे, 10 यात्री घायल

अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो पैसेंजर ट्रेन के बीच भिड़ंत हो गई। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम तीन यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापट्टनम-रगडा के बीच भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से ट्रेन के कई कोच बेपटरी हो गए। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

अंधेरे की वजह से राहत और बचाव कार्य में देरी हो रही है। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। हादसे के तत्काल बाद ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे को लेकर पूर्व तटीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जो इस प्रकार है – 0674 2301625/2301525/2303069। मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएस को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ट्रेन डिरेल हुई है, जबकि PTI की रिपोर्ट इसे आमने-सामने की टक्कर बताया गया है। रेलवे की ओर से अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।मंडल रेल प्रबंधक ने यह जरूर बताया कि बचाव अभियान जारी है, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और NDRF को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि CM वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी ने राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर एंबुलेंस और अन्य जरूरी सामान पहुंचा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close