जवान की मौत : आर्मी कैंप के एंबुलेंस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज : पश्चिम बंगाल के पानागढ़ आर्मीकैंप का एक एंबुलेंस बृहस्पतिवार (26 अक्टूबर) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हुगली जिले के गुडाप के पास 19 नंबर हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं. ये सभी सेना के जवान हैं. एंबुलेंस में कुल सात लोग मौजूद थे. इनमें से पांच को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अनामय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मृतक जवान का नाम राकेश कुमार है. राकेश कुमार पानागढ़ आर्मी कैंप में हवलदार था. घटना की सूचना मिलने पर पानागढ़ आर्मी कैंप के अधिकारी और जवान घायलों का हाल- चाल लेने अस्पताल पहुंचे. सेना के सूत्रों ने बताया कि घटना हुगली जिले के गुड़ाप थाना के कंसारीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. हुगली जिला ग्रामीण पुलिस ने सड़क किनारे पलटी क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में सवार सभी पांच लोगों को इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाईपास स्थित अनामय अस्पताल में भेज दिया. घायलों में दो की हालत अब भी गंभीर है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पुलिस ने बताया कि सेना की एंबुलेंस पानागढ़ से कोलकाता की ओर जा रही थी. नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में सवार पांच लोगों को बर्दवान भेजा गया. बता दें कि पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ आर्मी कैंप से एंबुलेंस कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close