ब्रेकिंग अपडेट : DSP के बॉडीगार्ड ने तोड़ा दम, इधर दूसरी घटना में गौना कराकर लौटे CISF के जवान को मारी गोली

कटिहार/भागलपुर । जिले के खुद को गोली मारने वाले बीएमपी में डीएसपी के बॉडीगार्ड दीपक कुमार का इलाज अस्पताल में किया जा रहा था. ताजा समाचार के अनुसार इलाज के दौरान उनकी मौत हो चुकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालूम हो की बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान ने खुद को गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े आए. जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था उसने अपने सीने में गोली मारी थी. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित जवान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भागलपुर में CISF जवान को मारी गोली

भागलपुर के गोपालपुर अंतर्गत गोसाईंगांव में सीआइएसएफ के एक जवान को गोली मारी गयी. आपसी विवाद में तीन गोली मारी गयी. एक गोली जबड़े में लगी है. जवान बालकृष्ण कुमार गौना कराकर घर लौटे थे. निजी अस्पताल में जवान का इलाज चल रहा है. आरोप चौकीदार आलोक पर लगा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close