महंगाई भत्ता बढ़ा : 4% डीए बढ़ाने का ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का दुर्गापूजा गिफ्ट, अब 46% हो गया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है। पीएम मोदी ने दिवाली (Diwali) से पहले ही बड़ा तोहफा देते हुए केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इसके बाद इन्हें मिलने वाला DA अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी 4% DA Hike मिल सकता है। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा. साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था, तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था. इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार यानी आज 18 अक्टूबर, 2023 को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महंगाई भत्ते के बढ़ाने पर मुहर लगी है. इस बात के आसार हैं कि अक्टूबर महीने की सैलेरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगी. जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जा सकता है।

दिवाली से पहले नवरात्रि पर मिली सौगात

15 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू हो चुका है. 24 अक्टूबर को दशहरा है. 12 नवंबर 2023 को दिवाली है. ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला लिया है. केंद्र सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close