लालू का पोती प्यार : सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है लालू यादव का ये VIDEO, कभी पोती को दुलार, कभी गाल फुलाते कभी आंख दिखाते

पटना। लालू यादव अब पूरी तरह से फिट हो गये हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पोती के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फ्लाइट के अंदर बना ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को राबडी देवी के अकाउंट से ट्वीट किया गया है।

यहां देखें Video

ये वीडियो एक चार्टर्ड फ्लाइट में बनाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेजस्वी यादव अपनी बेटी को दोनों से उठाए हुए हैं। उनके बगल में ही लालू यादव भी बैठे हुए हैं। वीडियो में लालू यादव अपनी पोती के गाल खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं। लालू यादव कभी-कभी अपना हाथ आगे बढ़ाकर पोती को डारते हैं। देखने में यह वीडियो काफी क्यूट है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह है कि इस वीडियो में लालू यादव और पोती कात्यायनी यादव या फिर तेजस्वी यादव की आवाज सुनाई नहीं देती है। लालू यादव का पोती के साथ खेलने और उसे दुलार करने का यह लालू यादव अपनी पोती को देखकर कभी गाल फुलाते हैं तो कभी उसे आंख दिखाते हैं। लालू यादव की इन भाव-भंगिमाओं को देखकर पोती कात्यायनी भी मुस्कुराती है। पोती कात्यायनी के साथ अठखेली और दुलार करते हुए दादा लालू यादव का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close