पटना : गंगा नदी की तेज बहाव में 6 बच्चे डूब गए, नहाने के दौरान हुआ हादसा…

पटना : राजधानी पटना से 6 बच्चे के नदी में डूबने की खबर सामने आई है। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और अन्य बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है। मामला पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के उम नाथ घाट का है , नहाने के दौरान 6 बच्चे नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश जारी है।

उमनाथ घाट पर स्नान करने गए 6 बच्चे नदी की तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद बच्चों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। जिसमें 2 बच्चों के शवों को नदी से निकाल लिया गया है। बाकी चार बच्चों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई है। नदी में डूबने वाले सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close