धनबाद रेल मंडल के DRM के आवास पर मिला कोबरा सहित कई जहरीले सांप

धनबाद । धनबाद का रेल मंडल न सिर्फ कमाई के मामले में अव्वल रहा है बल्कि यहां का रेल मंडल के डीआरएम की आवास में जहरीले सांपों का कारण भी चर्चा में बना रहा है। घने जंगलों और पहाड़नुमा जगह पर बने आकर्षक धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा के बंगले में कोबरा समेत दूसरे जहरीले सांपों ने अपना बसेरा बना रखा है। मार्निंग वॉक के दौरान सांप पर नजर पड़ते ही डीआरएम और उनके परिवार में हड़कंप में मच गया।

उनके बंगले में जहरीले सांप होने की खबर मिलते ही रेल अधिकारी फौरन हरकत में आ गए। स्नेक सेवर सुब्रतो उर्फ बापी दा को तुरंत घर बुलाया गया। गोमो में रहने वाले बापी दा बिना समय गंवाए डीआरएम बंगले पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके पहले भी मिले हैं कई जहरीले सांप

ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह के जहरीले सांप मिले हों। इसके फेल 2018 में भी कई जहरीले सांप को बापी दा ने पकड़ा था। बापी दा रेलवे में ही कार्यरत कर्मचारी है। जो सांप पकड़ने में काफी कुशल है। ये सांप को घने आबादी से पकड़ कर घने जंगल में छोड़ देते हैं।

कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा पकड़ाया

घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद घनी झाड़ियां में छिपे कोबरा का रेस्क्यू किया गया। अब तक कोबरा को काबू किया ही जा रहा था कि फुफकारता धामिन सांप भी बाहर निकल आया। उसे भी पकड़ लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीआरएम बंगले को किया जाएगा सुरक्षित
डीआरएम ने बंगले की सुरक्षा को लेकर स्नेक सेवर से बातचीत की। स्नेक सेवर ने बताया कि बंगले के चारों ओर विशेष केमिकल का छिड़काव कर सांपों से सुरक्षित कर दिया जाएगा। केमिकल का छिड़काव हो जाने से सांप नहीं आएंगे और जो छिपे हैं वो भी चले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close