CBI ने 30 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर मृतक कर्मी की पत्नी से मांगे थे पैसे

रामगढ़। थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय के बिल कक्ष में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की एंटी करप्शन टीम (एसीबी) ने क्लर्क संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी के दिए घुस के 30 हजार रुपए के साथ पर्सनल विभाग के क्लर्क संदीप कुमार को धर दबोचा।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार सिरका कोलियरी परियोजना में कार्यरत भुतपूर्व डम्फर ऑपरेटर स्व. राजु मुण्डा की आकस्मिक मृत्यू दिनांक 15.07.2023 को हो गई थी. स्व. राजु मुण्डा के मृत्यु के बाद अनुकम्पा के आधार पर नौकरी पानें हेतू उसकी पत्नी लत्ता देवी ने सिरका परियोजना में आवेदन दिया था. आवेदन देने के बाद परियोजना पदाधिकारी, सिरका कोलियरी नें आवेदन को सिरका कोलियरी में कार्यरत क्लर्क ग्रेड 2 संदीप कुमार के पास भेज दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्लर्क ने मांगे पैसे

संदीप कुमार ने नौकरी दिलाने के लिए 30000 रुपए की मांग की थी. इसे लेकर सीबीआई, एसीबी, कार्यालय में घूस माँगे जानें की शिकायत को ले एक आवेदन दिया जिसके सत्यापन के बाद आज संदीप कुमार से 30,000 हजार रुपया घूस के बरामद किया। सीबीआई की जांच अभी चल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close