कोलफील्ड में बंपर भर्तियां : 1140 पदों पर कल से शुरू होगा आवेदन, देखिये किन-किन पदों पर होगी भर्तियां, 15 अक्टूबर तक है मौका

NCL Apprentice Recruitment 2023: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की तरफ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ट्रेड (आईटी) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 05 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ लें, इसके बाद ही आवेदन करें। क्योंकि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की तरफ से किसी भी अभ्यर्थी का गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2023 का आयोजन 1140 पदों पर किया जा रहा है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मशीन के लिए 13 पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 370 पद, फिटर के लिए 543 पद, वेल्डर के लिए 155 पद, मोटर मैकेनिक के लिए 47 पद, ऑटो इलेक्ट्रीशियन के लिए 12 पद रखे गए हैं।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 31 अगस्त 2023 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन 10वीं के अंकों और आईटीआई के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
अब यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
फॉर्म भरें और सबमिट करें।
फीस का भुगतान करें।
इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close