प्रधानाध्यापक, मुखिया पर FIR: डीसी और विधायक की छवि धूमिल करने के मामले में जांच टीम ने की कारवाई

गिरिडीह । प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा जिले के डीसी की छवि धूमिल करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर जिले में बेंच-डेस्क खरीद में हुई गड़बड़ी और ऑडियो वायरल होने के बाद कराई गई है। प्राथमिकी में मध्य विद्यालय बदडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक सिन्हा और महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा ऑडियो वायरल करनेवाले अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है. यह प्राथमिकी गिरिडीह के कार्यपालक दंडाधिकारी रणवीर कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है.

DC के निर्देश पर हो रही है जांच

फर्नीचर खरीद में हुई गड़बड़ी के मामले को गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने काफी गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया साथ ही जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने केस निर्देश दिया था। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने गठित टीम को शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में फर्नीचर ( बेंच-डेस्क) क्रय करने के मामले में अनियमितता संबंधी वायरल ओडियो रिकॉर्डिंग से संबंधित मामले की भी जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसी के निर्देश के बाद अनियमितता की जांच की गई और फिर मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया. डीसी ने प्राथमिकी की पुष्टि की।बच्चों के लिए बेंच डेस्क खरीद में गड़बड़ी को विधायक सुदिव्य कुमार ने गंभीरता से लेते हुए डीसी की पत्र लिखा था एवम कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद कार्यपालक दंडाधिकारी रणवीर कुमार के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया था।

जांच टीम ने कराया FIR

कार्यपालक दंडाधिकारी रणवीर कुमार ने वायरल ऑडियो से संबंधित जांच करने के लिए राजकीय मध्य विद्यालय बदडीहा गिरिडीह पहुंचकर राजकीय मध्य विद्यालय बदडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यपाक दीपक सिन्हा से वायरल ऑडियो के संबंध में जांच टीम ने पूछताछ की. पूछताछ के क्रम मे दीपक सिन्हा ने वायरल ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक सिन्हा ने वायरल ऑडियो में अपनी आवाज स्वीकार की।दीपक सिन्हा ने वायरल ऑडियो में महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव के साथ उनकी बातचीत होने की बात को भी स्वीकार किया है. दीपक सिन्हा और शिवनाथ साव के बीच जो बातचीत हुई है उसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलाटांड़ गिरिडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमृत साव द्वारा बेंच-डेस्क क्रय के संबंध में बात की गई है.

वायरल ऑडियो को सुनने से स्पष्ट होता है कि राजकीय मध्य विद्यालय बदडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक सिन्हा और महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव के बीच उमवि बेलाटांड़ में फर्नीचर (बेंच-डेस्क) क्रय में हुई अनियमितता को आपस में समिति के साथ सेटलमेंट करने के संबंध में बात कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक और DC के छवि धूमिल करने का प्रयास

जिले के विधायक और गिरिडीह उपायुक्त का नाम लेकर मामले को रफा-दफा करने की बात कर रहे हैं. जांच में यह बात स्पष्ट होती है कि बात करने वाले और ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में फर्नीचर ( बेंच-डेस्क) क्रय करने में अनियमितता के मामले में विधायक और गिरिडीह डीसी का नाम लेकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है.

Related Articles

close