गर्लफ्रेंड को लेकर MBBS स्टूडेंट की हत्या: पहले शराब-कबाब की पार्टी, फिर धारदार हथियार से कर दी हत्या

कानपुर। MBBS स्टूडेंट की हत्या से सनसनी फैल गयी। घटना कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौकी के अंतर्गत रामा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कालेज की है।

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र 24 वर्षीय साहिल सारस्वत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। सुबह करीब साढ़े छह बजे गार्ड जय सिंह ने रक्तरंजित शव देख शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। कॉलेज के बेसमेंट में छात्र का लहूलुहान शव म‍िलने से दहशत फैल गई। साथी छात्र की खून से सनी लाश म‍िलने की सूचना पर हॉस्‍टल में रहने वाले छात्रों में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से छात्राओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने हॉस्टल के कुछ लड़के और लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने हत्याकांड की तह तक पहुंच गई है। हालांकि अभी तक अफसरों ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि 24 नवंबर को छात्र साहिल सारस्वत का बर्थडे था। इसके पहले 21 नवंबर को साहिल ने कानपुर के माल रोड स्थित एक बार में पार्टी दी थी। इसमें 10 से 12 लोग शामिल हुए थे। साहिल के साथ पढ़ने वाली पांच लड़के और लड़कियां ही इस पार्टी में शामिल हुई थीं।

इस पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद क्लासमेट ने पार्टी को लेकर दबाव बनाया था। इसके चलते 25 नवंबर को हॉस्टल में शराब और कबाब पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान ऑनलाइन मटकी वाला नॉनवेज और शराब की कई बोतलें मंगाई गई थीं। शराब की पार्टी रात 2 बजे तक चल रही थी। इसके बाद छात्र साहिल की हत्या की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close