VIDEO : नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान खोया आपा… सेल्फी लेने आए फैंस को जड़ा थप्पड़

मुंबई : आमतौर पर लोगों में फिल्मों के साथ ही फिल्मस्टार को लेकर क्रेज देखा जाता है. ऐसे में किसी भी शहर में शूटिंग या फिर किसी प्रोग्राम के दौरान लोगों को अपने पसंदीदा फिल्म स्टार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते देखा जाता है. ऐसे में कई बार फिल्म स्टार झुंझलाहट में अपने फैन्स पर नाराज होते नजर आते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देखने को मिला.

दरअसल, वाराणसी में फिल्म जर्नी की शूटिंग के दौरान दशास्वमेध-गोदौलिया मार्ग पर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए नाना पाटेकर के साथ तस्वीर लेने के लिए एक फैंस उनके पास जा पहुंचा. इसके बाद नाना पाटेकर ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. यह घटना पास में खड़े शूटिंग देख रहे लोगों के मोबाइल फोन में कैद हो गई. हालांकि वहां मौजूद लोग भी नाना पाटेकर के इस स्वभाव को देखकर काफी हैरान हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें वीडियो….

बीते हफ्तों से नाना पाटेकर फिल्म जर्नी की शूटिंग को लेकर वाराणसी में मौजूद हैं और वाराणसी के अलग-अलग जगह पर साथी कलाकारों के साथ शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच ये हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई. इस घटना को देखकर आसपास मौजूद भीड़ भी काफी हैरान हो गई. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उस युवक को वहां से तुरंत हटा दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close