गर्लफ्रेंड को भगाया, रचाई शादी फिर मार डाला… झारखंड में बिहार की लड़की का हत्यारा आशिक बैंग्लुरू में पकड़ाया

धनबाद/मुंगेर। धनबाद में छात्रा की हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने बैंग्लुरू से गिरफ्तार किया है। 9वीं की छात्रा का किडनैप कर आरोपी ने धनबाद ले जाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी बैंग्लुरू भाग गया था। मुंगेर में प्रेम प्रसंग में छात्रा की हत्या के आरोप में आरोप प्रेमी को पुलिस ने बेंगलूरु से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मुंगेर के तारापुर लाया गया। युवक की पहचान जमुई के सोनों थाना क्षेत्र के दहियारी गांव निवासी मिथिलेश तूरी के रूप में हई है। आपको बता दें कि अपहृत छात्रा का शव धनबाद जिला के सुदामडीह थाना क्षेत्र में मिला था।

बिहार में मुंगेर के तारापुर की रहने वाली 9वीं क्लास की छात्रा 14 सितंबर को उस वक्त लापता हो गई थी जब वह स्कूल से वापस आ रही थी. बेटी घर नहीं पहुंची तो माता-पिता टेंशन में आ गए. परिजनों ने उसे खूब ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली. परिजनों ने जमुई जिले के मिथिलेश तुरी और उसके माता-पिता पर अपहरण का शक जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तारापुर की पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि जमुई में न तो मिथिलेश और न ही उसके माता-पिता घर पर हैं. उनके घर पर ताला लटका था. पुलिस उन्हें ढूंढ ही रही थी कि इसी बीच तारापुर पुलिस को झारखंड की धनबाद पुलिस का फोन आया. पता चला कि लापता लड़की का शव धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के एक घर में पड़ा मिला है।
पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जिसके बाद शव को मुंगेर ले आया गया. जिस घर से शव बरामद हुआ है, वहां मिथिलेश और वह लड़की रह रहे थे. मिथिलेश वारदात के बाद फरार हो गया, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close