झारखंड का आज 23वां स्थापना दिवस आज: मिलेगी करोड़ों की सौगात,18 हजार युवाओं को नौकरी, 261 करोड़ का वितरण सहित कई कार्यक्रम

रांची: झारखंड का आज 23 वां स्थापना दिवस है। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर माल्यार्पण के साथ किया । स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे होगी। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड सरकार के तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

18 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ भी होगा। अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का शुभारंभ होगा। रोजगार मेला के तहत 18034 युवाओं को ऑफर लेटर दिया जाएगा। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 5.5 लाख से अधिक किशोरियों को 261 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरितकी जाएगी। खेल प्रोत्साहन नीति के तहत 70 खिलाड़ियों कोलगभग दो करोड़ का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार नयी पॉलिसी भी लांच करेगी सरकार

स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में चार नयी पॉलिसी भी लांच की जाएगी। यह झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023, झारखंड एमएसएमई प्रमोशन पॉलिसी 2023, झारखंड निर्यात पॉलिसी 2023 और झारखंड आईटी, डाटा सेंटर एवं बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2023 शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close