कुमार विश्वास दिवाली पर पहुंचे डा पल्लव बाजपेयी के घर, रोड रेज विवाद खत्म कर मिले गले, दोनों ने एक दूसरे पर दर्ज कराया था मामला

गाजियाबाद । विवादों में नाम आने के बाद कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने डॉ. पल्लव वाजपेयी और उनके परिवार का विश्वास हासिल करने में सफल रहे। दिवाली मौके पर कुमार विश्वास डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर पहुंचे और उन्हें प्रकाश के पर्व दिपावली की बधाई दी। कुमार विश्वास ने डॉक्टर को गले लगाया और दीपावली मनाई। मालूम हो कि प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की सुरक्षा में तैनात जवानों और डॉ. पल्लव वाजपेयी के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद कुमार विश्वास की सुरक्षा में लगे crpf जवान को हटा दिया गया था।

जानकारी के अनुसार कुमार विश्वास डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर पहुंचे और उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी। यही नहीं कुमार विश्वास ने डॉ. पल्लव बाजपेयी के घर दिवाली मनाई। इस मौके पर गिले शिकवे भुलाकर दोनों एक दूसरे को गले लगाया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें कुमार विश्वास शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में डॉ. पल्लव वाजपेयी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया था कि इंदिरापुरम थाने में फोन से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद डॉ. पल्लव बाजपेयी ने भी इंदिरापुरम पुलिस से संपर्क किया था और अपने वाहन को टक्कर मारे जाने का आरोप लगाया था। डॉ. पल्लव बाजपेयी ने यह भी कहा था कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उन पर हमला भी किया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या था मामला

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों दोनों पक्षों के बीच एक सड़क विवाद सामने आया था। कुमार विश्वास ने बीते बुधवार को गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शख्स ने अपने वाहन से उनकी कार को टक्कर मारी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला कर दिया। दूसरी ओर डॉ. पल्लव बाजपेयी ने भी कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close