7 करोड़ कैश, 12 KG सोना और लॉकर ही लॉकर…काले खजाने की खोज में लगी इनकम टैक्स की टीम को धनतेरस के दिन भी मिला करोड़ों का खजाना

जयपुर। धनतेरस पर नोटों और जेवहरात का इतना बड़ा खजाना मिला, कि देखकर अफसरों की आंखें चौधिया गयी। इनकम टैक्स के अफसरोंको लॉकरों की तलाशी में अब तक 7 करोड़ कैश और 12 किलो सोना मिल चुका है। शुक्रवार को आयकर विभाग ने दो लॉकरों को खोला, जिसमें से एक करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए कैश और 400 ग्राम सोना बरामद किया गया, वहीं इसके अलावा कुछ विदेशी नोट भी मिले हैं. कैश को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई।
जयपुर के गणपति प्लाजा में आज आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एक लॉकर से लाखों की नकदी बरामद हुई है। दूसरे लॉकर से नोटों से भरी बोरी मिली है। पिछले महीने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया था कि इन लॉकरों में पेपर लीक से कमाया गया काला धन रखा गया है। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बीते महीने 13 अक्टूबर को जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद गणपति प्लाजा स्थित एक लॉकर रुम में पहुंचे थे।
उन्होंने आरोप लगाया था कि यहां 100 लॉकर हैं, जिन्हें पिछले 10 साल से नहीं खोला गया है. इन लॉकरों में अधिकारियों का पैसा है. किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया था कि इस लॉकर के बारे में न तो आरबीआई और न ही किसी अन्य एजेंसी को जानकारी है.इस मामले में पहली रेड 13 अक्टूबर को हुई थी. लॉकर धारकों का डेटा तैयार किया गया. फिर 20 अक्टूबर को 80 लॉकर धारकों को नोटिस जारी किए गए।
17 अक्टूबर को तीन लॉकरों से 30 लाख रुपये निकाले गए. 21 अक्टूबर को 2.46 करोड़ रुपये बरामद किए गए. अब तक लॉकरों से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश और 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया जा चुका है।
किरोड़ी लाल मीणा ने क्या किया था दावा?
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि इन लॉकरों में 500 करोड़ रुपए का काला धन होने के साथ ही 50 किलो सोना भी है. जो DOIT, JJM और पेपर लीक से जुड़े लोगों का है. किरोड़ी लाल मीणा के द्वारा गणपति प्लाजा में बने लॉकर्स में 500 करोड़ रुपए का कालाधन होने का दावा करने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी लॉकर्स की जांच करने पहुंचे हैं. इसी के साथ ईडी के भी वरिष्ठ अधिकारी गणपति प्लाजा पहुंचे हैं. सांसद के दावे के बाद से लगातार गणपति प्लाजा में लॉकर्स की जांच की जा रही थी।












