VIDEO : राष्ट्रपति पर जानलेवा हमला, काफिले पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, बॉडीगार्ड की मौत

बड़ी खबर : राष्ट्रपति पर बुधवार सुबह जानलेवा हमला हुआ है। आतंकियों ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के काफिले की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या करने की कोशिश की है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग अभी है इस बीच, फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की हत्या को कोशिश करते हुए हमलावर ने घातक हमला किया। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति के काफिले पर गोलियों चलाई जा रही है। जिसमें एक सुरक्षा कर्मी की भी मौत हो गई है।
गाजा में इजराइल और हमास युद्ध बीते एक महीने से चल रहा है. मंगलवार को फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के खिलाफ आयोजित हत्या के प्रयास ने क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है. तुर्किए टाइम्स के मुताबिक, कथित तौर पर वेस्ट बैंक में ‘संस ऑफ अबु जंदाल’ ने महमूद अब्बास को इजरायल के खिलाफ एक्शन लेने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था.











