सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी करते हैं यादव जाति के लोग, राज्य सरकार की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखिये किस जाति के कितने लोग हैं सरकारी नौकरी में

पटना: बिहार में जातिगत जणगणना को लेकर राजनीति गरमायी हुई है। जातिगत आंकड़ों के बीच एक और आंकड़े जारी हुए हैं। ये आंकड़े हैं किस जाति के कितने लोग सरकारी नौकरी में हैं। इसे लेकर जारी आंकड़ों में यादव जाति ने सबको पीछे छोड़ दिया है। बिहार विधानसभा में आज का सबसे बड़ा मुद्दा जातिगत जनगणना की रिपोर्ट है।

रिपोर्ट में युवाओं की शिक्षा और सरकारी नौकरी में उनकी भागीदारी लगभग स्पष्ट कर दी है। ये आंकड़े इस साल अक्टूबर में जारी किए गए थे। आइए इन आंकड़ों के जरिये से ये जानते हैं कि बिहार में किस जाति के पास कितनी सरकारी नौकरियां हैं। यादव जाति में सरकरी नौकरी करने वालों की संख्या 2 लाख 89 हजार 538 है. यह किसी भी जाति वर्ग में एक जाति का सर्वाधिक सरकारी नौकरी करने का आंकड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, बिहार में सामान्य वर्ग सामान्य वर्ग के 6 लाख 41 हजार 281 व्यक्ति को सरकारी नौकरी है. इसमें भूमिहार जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 87 हजार 256 है जो कुल नौकरी के अनुपात में 4.99 फीसदी है. वहीं सामान्य वर्ग में ब्राह्मण जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 72 हजार 259 यानी 3.60 फीसदी है. राजपूत जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 71 हजार 933 है जो 3.81 फीसदी होता है. इसमें कायस्थ जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 52 हजार 490 जो 6.68 फीसदी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे ज्यादा सामान्य वर्ग के पास सरकारी नौकरियां

  • सामान्य वर्ग के पास 6 लाख 41 हजार 281 व्यक्ति को नौकरी, कुल फीसदी 3.19
  • भूमिहार जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 87 हजार 256, 4.99 फीसदी
  • ब्राह्मण जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 72 हजार 259, 3.60 फीसदी
  • राजपूत जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 1 लाख 71 हजार 933, 3.81 फीसदी
  • कायस्थ जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 52 हजार 490, 6.68 फीसदी
  • शेख जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 39 हजार 595, .79 फीसदी
  • पठान जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 10 हजार 517, 1.07 फीसदी
  • सैयद जाति के पास सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी 7 हजार 231, 2.42 फीसदी

Related Articles

close