प्रोन्नति,जबरन स्थानांतरण रोकने, MACP सहित अन्य लंबित मांग पर प्राथमिक शिक्षक संघ करेगा मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय का करेगा घेराव

रांची : शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यालय शिक्षक सर्वोदय आश्रम सुखदेव नगर रातू रोड, रांची में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जमशेदपुर से शिक्षक संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सदस्यों ने राज्य सरकार के और शिक्षा सचिव के द्वारा निर्गत विभिन्न आदेश यथा सर प्लस शिक्षकों का स्थानांतरण ,विभाग के पत्रांक 770 का विरोध, एम.ए.सी.पी.का लाभ दिए जाने में विलंब करना, विद्यालय का कार्यकाल के घंटे, शिक्षको को बी.एल.ओ.जैसे विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाना, विभिन्न प्रकार के स्वयंसेवी संस्थाओं से अंकेक्षक करवाना, उत्क्रमित वेतनमान नहीं देने जैसे विषयों पर घोर विरोध किया गया ।
साथ ही निर्णय लिया गया कि शिक्षक संघ जिसका निर्माण शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान की रक्षा के लिए हुआ है अब चुप नहीं बैठेगा एक मांग पत्र तैयार किया गया और मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव का अवगत कराने का और उनसे समस्याओं का निदान का अनुरोध किया जाएगा। यदि वर्तमान समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और शिक्षकों के वरीयता के साथ खिलवाड़ किया गया तो शिक्षक संघ अब चुप नहीं बैठेगा ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि नवंबर महीने तक गलत तरीके से जारी सरप्लस शिक्षकों के जबरदस्ती स्थानांतरण, विभागीय पत्रांक 770 को रद्द करके 619 पत्रांक को बहाल कर प्रमोशन करने का आदेश नहीं दिया गया तो शिक्षक संघ आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा।
यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रांक 619 राज्यादेश है यह अधिसूचना है जो माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर निर्गत है, इसे शिक्षा सचिव के सामान्य पत्र द्वारा नहीं बदला जा सकता। शिक्षा सचिव द्वारा निकाला गया पत्रांक 770 दिनांक 5/ 10 /2023 माननीय उच्च न्यायालय की अवहेलना है । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 7 दिसंबर को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ,झारखंड द्वारा मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा और आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग को रखेगी।
बैठक में तमाम शिक्षकों से निवेदन किया गया की दलगत भावना से ऊपर उठकर हजारों की संख्या में शिक्षक मोरहाबादी मैदान में 7 दिसंबर दिन गुरुवार को 10:00 बजे पहुंचने का कष्ट करें। इसके बाद भी यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार करके सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो हम दिसंबर के अंत में सचिवालय का घेराव करेंगे और तब तक संघर्ष करेंगे जब तक हमारी मांगे सरकार द्वारा मान नहीं ली जाती।
इसी परिपेक्ष्य में आन्दोलन की रणनीति तय करने हेतु झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक अति आवश्यक बैठक दिनांक 26/11/23 (रविवार) को हरिजन मध्य विद्यालय भालूबासा,जमशेदपुर में आयोजित की गई है। आज के राज्यस्तरीय बैठक में शिक्षक प्रतिनिधिमण्डल में जमशेदपुर से निखिल मंडल, अरुण कुमार सिंह, दाखिन टुडु, कृष्ण चन्द्र दास, गोपाल साव आदि शामिल हुए।












