मशहूर एक्ट्रेस की मौत : साथ निभाना साथिया की फेमस एक्ट्रेस का निधन

मुंबई : साथ निभाना साथिया के कलाकार बेहद दुखी हैं. दरअसल, साथ निभाना साथिया के कलाकारों ने अपने सीरियल के एक प्रिय सदस्य को खो दिया है. सोशल मीडिया पर चर्चित शो के कई कलाकारों ने अपनी को-स्टार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. देवोलीना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम स्टारर ‘साथिया’ में जानकी बा मोदी का किरदार निभाने वाली अपर्णा कानेकर नहीं रहीं.

अपर्णा काणेकर ने टीवी के पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में जानकी बा मोदी की भूमिका निभाई थी. उन्हें इस शो से घर-घर में पहचान मिली थी. वो पूरी कास्ट के काफी करीब थीं. शो की एक्ट्रेस लवली ससान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपर्णा काणेकर के निधन की जानकारी दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि अपर्णा ने साल 2011 में जानकी बा मोदी के रूप में ज्योत्सना कार्येकर की जगह ली थी. उन्होंने 5 साल तक इस रोल को प्ले किया था, जिसके लिए उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला था. एक्ट्रेस के निधन का कारण क्या है. इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन हर कोई अपर्णा काणेकर की मौत से बेहद दुखी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close