सुशील कुमार बने NMOPS /JHAROTEF गढ़वा इकाई के जिलाध्यक्ष, विमलेश बने जिलासचिव

गढ़वा : NMOPS /JHAROTEF के प्रान्तीय अध्यक्ष विक्रान्त कुमार सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में एवं जिला संयोजक सुशील कुमार की अगुवाई मे आज गढ़वा ज़िले में जिला अधिवेशन(OPS) -सह-झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा का पुनर्गठन कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट राजकीयकृत रामासाहु सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गढ़वा के प्रशाल में आयोजित की गई .
कार्यक्रम की शुरुआत प्रान्तीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह,प्रान्तीय उपाध्यक्ष लालबिहारी यादव,प्रान्तीय उपमहासचिव लालेश्वर राम, प्रान्तीय प्रवक्ता डॉ डी के शुक्ल, जिला संयोजक पलामू मनोज मेहता,संगठन सचिव अजय कुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग अशर्फी राम एवं जिला संयोजक गढ़वा सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई एवं मंचासीन समस्त अतिथियों को पगड़ी, संघीय पट्टा,अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर जिला कार्यकारिणी कमिटी के द्वारा स्वागत किया गया.

स्वागत भाषण देते हुए जिला संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि इस गढ़वा ज़िले के लिए यह बड़े ही गर्व एवं सम्मान की बात है कि प्रान्तीय कमिटी झारोटेफ के संस्थापक प्रान्तीय अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में जिला अधिवेशन एवं झारोटेफ का पुनर्गठन हों रहा है.
प्रान्तीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि इसी हेमन्त सरकार के कार्यकाल में हमें समेकित रूप से संगठित होकर झारोटेफ के ग्यारह सूत्री मांगों को पुर्णाहुत करा लेना है. अभी फ़िलहाल दो प्रमुख विषयों पर हमसबों को एकजुट होकर प्राप्त करना है.
पहले हमें दिए गये पुरानी पेंशन जो अभी शैशवास्था में है; को बचाना है और NSDL में फँसी हुई अपनी राशि को प्राप्त करना है. हमारा अगला कदम “हर हाल, बासठ साल” मुद्दे पर सरकार को फोकस कराना है. झारोटेफ संगठन आने वाले समय में बहुत ही मजबूत संगठन के रूप में हमारे सामने होगा क्योंकि यह पहला संगठन है जिसे माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने करकमलों से अनावरण किया है. इसलिए हमें अब सभी जाति, धर्म भूलकर हमें अपने सुनहरे भविष्य के लिए एकजुट रहने की जरूरत है.
झारोटेफ के जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के पश्चात अपने अध्यक्षीय भाषण में सुशील कुमार ने कहा कि मैंने पूर्व में भी NMOPS जिला इकाई गढ़वा का जिला संयोजक के पद पर रहकर तमाम कर्मचारियों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से पुरानी पेंशन को प्राप्त करने में पूरी निष्ठा से जिम्मेवारी को संभाला है. अब झारोटेफ के उद्देश्यों को प्राप्त करने में भी मैं कोई कसर नहीं छोड़ूँगा.
कार्यक्रम को मंचासीन सभी वक्ताओं ने पुरानी पेंशन का महत्व, झारोटेफ के उद्देश्यों एवं प्रान्तीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह जी के पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन में अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला.
झारोटेफ के पुनर्गठन प्रक्रिया में सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से झारोटेफ में 40 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी समिति निर्वाचित की गई जिसकी घोषणा प्रान्तीय अध्यक्ष की अनुमति से चुनाव पर्यवेक्षक अजय कुमार मेहता ने की जो इस प्रकार है –
(1) जिला संरक्षक:- अशर्फी राम, जिलासचिव, जिला पेंशनर समाज गढ़वा.
(2) जिला अध्यक्ष:- सुशील कुमार, माध्यमिक शिक्षा विभाग.
(3) जिला सचिव:-01:-विमलेश राम, स्वास्थ्य विभाग.
(4) जिला कोषाध्यक्ष:-01:-राजीव कुमार मिश्र, प्राथमिक शिक्षा विभाग.
(5) उपाध्यक्ष:-05:-सुनय राम, प्राथमिक शिक्षा विभाग, हेमेन्द्र दास, प्लस टू शिक्षा विभाग, दीवाकर प्रताप सिंह, पथ निर्माण विभाग, बादल पासवान, पुलिस विभाग, शाहिद अंसारी, कृषि विभाग.
(6) संयुक्त सचिव:-05:-संतोष कुमार गुप्ता, लघु सिंचाई विभाग,राजेश्वर ठाकुर प्राथमिक शिक्षा विभाग, कुणाल गौरव, जनसेवक संवर्ग,सरफुल्लाह अंसारी, माध्यमिक शिक्षा विभाग,विनोद प्रसाद गुप्ता, पंचायत सचिव विभाग.
(7) जिला प्रवक्ता:-01:-डॉ कृष्ण कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षा विभाग .
(8) जिला मीडिया प्रभारी:-01:- दिलीप कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षा विभाग.
(9) जिला सोशल मीडिया प्रभारी:-01:- सुधीर रजक, माध्यमिक शिक्षा विभाग.
(10) जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा:-01:-विमला तिग्गा, स्वास्थ्य विभाग.
(11) जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव:-01:-सारा हादी, माध्यमिक शिक्षा विभाग.
(12) जिला महिला प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष:-01-आशा रानी, स्वास्थ्य विभाग.
(13) जिला कार्यकारिणी सदस्य:-20 प्रखंडों के प्रखण्ड अध्यक्षों का मनोनयन किया गया.
मंच संचालन बड़े ही शानदार तरीके से NMOPS गढ़वा के पूर्व कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र मुखर ने की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कृष्ण कुमार यादव, दिलीप कुमार सिंह, सुनय राम, राजीव कुमार मिश्र, संतोष कुमार मेहता आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
इस जिला अधिवेशन में सैकड़ों शिक्षकगण, स्वास्थ्य विभाग से नर्सें, सहायक कर्मीगण, जनसेवक संवर्ग, पंचायत सचिव संवर्ग, पथ निर्माण विभाग संवर्ग, लघु सिंचाई संवर्ग,पुलिस विभाग, समाहरणालय संवर्ग,वन विभाग संवर्ग आदि के कर्मीगण उपस्थित थे.












