जब राहुल गांधी बने चायवाला, केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को सर्व की चाय,Video वायरल

नई दिल्ली : कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदार बाबा की शरण में पहुंचे हैं. केदारनाथ में राहुल गांधी की सादगी भी देखने को मिली. पहले तो राहुल गांधी वीआईपी हेलीपैड की जगह आम यात्रियों वाले हेलीपैड पर उतरे और यहां करीब आधा किलोमीटर पैदल ही चलकर मंदिर तक पहुंचे. जहां उन्होंने तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालुओं से लेकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने दर्शन के लिए लाइन में लगे यात्रियों को चाय भी परोसी. साथ ही उनके बातचीत भी की..












