दर्दनाक: न्यू ईयर पार्टी मनाने पहुंचे विधायक के रिश्तेदारों के साथ भीषण हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक

विजयवाड़ा। न्यू ईयर मनाने विदेश गये विधायक के रिश्तेदार भीषण हादसे का शिकार हो गये। सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। घटना अमेरिका के टेक्सास शहर की है। घटना के वक्त कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गयी, एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना टेक्सास के क्लेबर्न शहर में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब कार की ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई।

सभी मृतक आंध्र प्रदेश के वाइएसआर कांग्रेस पार्टी (वाइएसआरसीपी) के मुम्मीदीवरम से विधायक पी वेंकट सतीश कुमार के रिश्तेदार हैं। मरने वालों में पी नागेश्वर राय, सीता महालक्ष्मी, नवीना, कृतिक, निशिता और एक अन्य शख्स शामिल है। पी नागेश्वर राय विधायक के चाचा थे। कार में सात लोग सवार थे। कार सवार एक मात्र शख्स लोकेश दुर्घटना में जिंदा बचे हैं। उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में ट्रक सवार की गलती थी। ट्रक चला रहे 17 वर्षीय अमेरिकी ने गलत दिशा से आकर उनकी कार में टक्कर मार दी। ट्रक पर दो लोग सवार थे, वह भी घायल हुए हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। परिवार के सभी सदस्य टेक्सास में अपने एक अन्य रिश्तेदार विशाल के घर क्रिसमस की छुट्टियां मनाने गए थे। वह एक चिड़ियाघर घूमने के बाद लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close