VASTU TIPS: नए साल में कंगाल होने से बचना है तो दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीज

Vastu Tips । वर्ष 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। नए साल का प्रवेश होने से पूर्व अपने घरों, प्रतिष्ठान में वास्तु टिप्स में कुछ सुधार कर आने वाले समय में वास्तु दोष का निवारण कर सकते है। इस अंक में दक्षिण दिशा के वास्तु दोष निवारण की चर्चा करेंगे।

हिंदू धर्म के सबसे प्राचीन शास्त्रों में से एक वास्तुशास्त्र है, जिसमें लोगों की काफी आस्था रहती है।वास्तु शास्त्र में दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। सभी दिशा की तरह दक्षिण दिशा का भी अपना स्थान है। परंतु दक्षिण दिशा के वास्तु नियमों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।आइये हम आपको बताते है की दक्षिण में किन चीजों को रखने से नुकसान हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन चीजों को दक्षिण दिशा में रखने से करें परहेज

दक्षिण दिशा में जूते और चप्पलें नहीं रखनी चाहिए, यह वास्तुशास्त्र कहता है। ऐसा करने से कोई पितृ दोष का सामना कर सकता है। दक्षिण दिशा में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं रखना चाहिए।

तुलसी के पौधा को दक्षिण दिशा में न रखे

तुलसी के पौधे को सनातन धर्म में बहुत पूजनीय और पवित्र माना जाता है, ऐसे में इस बात का ध्यान रखे कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा कभी नहीं रखे। ऐसा करने से नकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिण दिशा कभी न जलाएं दीपक

हिंदू धर्म में दीया शुभता का प्रतीक है, इसलिए तुलसी पर और पूजा-पाठ में दीया जलाया जाता है। लेकिन वास्तुशास्त्र कहता है कि दक्षिण दिशा में दीपक कभी नहीं जलाना चाहिए। नहीं तो व्यक्ति को कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, दीया जलाने के लिए उत्तर दिशा सबसे अच्छी है।

नेगेटिव एनर्जी का होता प्रवेश

दक्षिण दिशा में कभी भी पूजा घर नहीं होना चाहिए। इस दिशा में पूजा करना वास्तुशास्त्र के अनुसार अशुभ है। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी आने लगती है, जो व्यक्ति पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close