पारिवारिक विवाद में मां – बेटे ने खाया जहर , हालत गंभीर

धनबाद : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बापू नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर मां-बेटे ने जहर खा लिया. आनन- फानन परिजन दोनों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. बेटे की स्थिति गंभीर है. हालांकि मां की हालत में थोड़ी ठीक है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पैसे को लेकर घर में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. आज बुधवार की सुबह मां इंदु देवी ने बेटे गोविंद कुमार को डांटा तो बेटे ने जहर खा लिया. बेटे को जहर खाता देख मां ने भी जहर का सेवन कर लिया. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गयी. फिलहाल मां-बेटे दोनों इलाजरत हैं.









