इंस्पेक्टर साहब! मेरा पति नपुंसक है: नयी नवेली पत्नी पहुंची थाने, कहा…पति शादी के बाद से ही पास आने पर…. ससुरालवालों पर भी आरोप

बांदा। दुल्हन ने अपने पति पर नपुंसक होने का संगीन आरोप लगाया है। दुल्हन का अपने ससुरालवालों पर भी आरोप है कि उन्होंने ये बातें उसे नहीं बतायी। मामले में दुल्हन ने थाने में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 माह पहले हमीरपुर में हुई थी। वह पिछले 3 माह से अपने मायके में रह रही है।
महिला का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है. शादी के बाद से ही वह उसके पास आने से कतराता था। जब उसने पति से इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि मैं तुम्हारे लायक नहीं हूं। मेरी दवा चल रही है। महिला ने कहा कि यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और शादी से पहले ये बात उससे छुपाई गई।
साथ ही महिला ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया. कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए उससे मारपीट करते हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही महिला के पति को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है. वहां, डॉक्टरों की एक टीम महिला के पति की जांच करेगी और पता लगाएगी कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप सच्चे हैं या नहीं।
पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. महिला का कहना है कि ससुराल वाले उसे धमकाते हैं. कहते हैं कि पति की नपुंसकता की बात का अगर कहीं जिक्र किया तो वे लोग उसे जान से मार डालेंगे। फिलहाल पुलिस उसके पति के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार रही है।












