फिर एक बेटी हो गई निर्भया कांड की शिकार.. चलती बस में युवती के साथ गैंगरेप, ऐसे दिया घटना को अंजाम

निर्भया कांड। फिर से निर्भया जैसी घटना सामने आई है जहां एक 20 साल की दलित महिला के साथ चलती बस में दरिंदगी की गई है। महिला उत्तर प्रदेश से दिल्ली जा रही थी। घटना 9 और 10 दिसंबर की दरमियानी रात को उस वक्त हुई जब बस उत्तर प्रदेश से जयपुर जा रही थी। इस दौरान महिला के साथ बस के ही दो चालकों ने गैंगरप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान आरिफ और ललित के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि ललित अभी भी फरार है।

कैसे दिया घटना को अंजाम

घटना के दौरान महिला ड्राइवर के पास बनी कैबिन में बैठी थी । कैबिन अंदर से बंद था। इसके अलावा बस में भी गिने चुने लोग ही बैठे हुए थे। मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ एक-एक कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बाद में बस में बैठे अन्य लोगों को शोर सुनाई दिया तो उन्होंने बस रुकवाई। वारदात को अंजाम देने के बाद ललित तुरंत मौके से फरार गया जबकि आरिफ पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीपी ने बताया

बस्सी एसीपी फूलचंद मीना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया 9 दिसंबर की शाम लगभग 7:30 बजे, एक लड़की अपने चाचा के घर के लिए कानपुर से जयपुर जा रही थी। वह बस में चढ़ गई और चूंकि उसे कोई सीट नहीं मिली इसलिए उसे केबिन में बैठाया गया।

उन्होंने बताया, यात्रा के दौरान, जब केबिन में मौजूद अन्य यात्री चले गए, तो ड्राइवरों ने उसके साथ बलात्कार किया। जब बाहर बैठे यात्रियों को संदेह हुआ, तो उन्होंने केबिन का दरवाजा खुलवाया। यात्रियों ने ड्राइवरों की पिटाई की, लेकिन उनमें से एक ड्राइवर भागने में सफल रहा। एक ड्राइवर मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरा ड्राइवर ललित अभी भी फरार है, उसकी तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close