Aaj ka RASHIFAL: सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा सफलता से भरा, मिथुन राशि को गजकेसरी योग दिलाएगा मान प्रतिष्ठा, 12 दिसंबर का जानें अपना राशिफल

Rashifal 12 December 2023 : किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, किन राशि वालो को मिलेगा किस्मत का साथ, किन राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, आइयें जानते है राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन.

मेष (Mesh)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ (Vrishabh)

आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं।अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे।मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है।

मिथुन (Mithun)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। गज केसरी योग बनने से सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है, ध्यान लगाइए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क (kark)

आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

सिंह (Sinh)

आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है।जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें,रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत कर रहे लोगों को आज किसी ने क्लाइंट से धन लाभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या (Kanya)

आज अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढ़ाने वाला है। आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे, इससे आपके संबंधों में मज़बूती आएगी। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। कामकाज के दबाव से ख़ुद को शान्त करने के लिए हो सकता है कि आपको पर्याप्त समय न मिले। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

तुला (Tula)

आज का दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है। सांसारिक सुखों की सुविधाएं बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी को शामिल करना संभव हो तो ऐसा अवश्य करें। इससे लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपके लिए सामान्य रूप से शुभ है। आज जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी आप स्वयं को नौकरी या कारोबार के अनुरूप आधुनिकतम बनाये रखेंगे और अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते है।

वृश्चिक (Vrishchik)

अपनी सेहत का ख़याल रखें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

धनु (Dhenu)

आज आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। आज आप में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस राशि के जो लोगो के पास सिंगिंग का हुनर है आपके लिए आपका हुनर सकारात्मक बदलाव लेकर आयेगा आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

मकर (Makar)

आज आपको विवादों से बचना होगा अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है आपके विरोधी सिर उठाने की कोशिश करेंगे जिनसे निपटने के लिए आपको काफी शक्ति लगानी होगी। बड़े बुजुर्गों से सम्बन्ध को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको काफी प्रयास करना होगा व बुद्धिमानी से कार्य करना होगा कुछ विशेष मेहनत करनी पड़ेगी परन्तु कार्य में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी। ध्यान और अध्यात्मिक उन्नति के लिए आज का दिन अनुकूल है आपका रुझान अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने अथवा किसी गूढ़ विद्या के अध्ययन में लग सकता है।

कुम्भ (Kumbh)

आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। बच्चे आज पढाई पर ज्यादा ध्यान दें।

मीन (Meen)

नए कार्यों में लाभ रहेगा। घर के किसी सदस्य का शुभ मांगलिक कार्य निपटाने में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा वापस हाथ में आएगा। आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आपका अपमान हो सकता है आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है।

Related Articles

close