झारखंड ब्रेकिंग: इनकम टैक्स की बड़ी कारवाई, CRPF जवानों के साथ आयकर विभाग कई ठिकानों पर कर रही छापेमारी

रांची। झारखंड के इनकम टैक्स की बड़ी कारवाई चल रही है। बड़े कारोबारी आरसी रूंगटा के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार (7 दिसंबर) को सुबह-सुबह छापेमारी की. इनकम टैक्स की टीम ने टैक्स चोरी के मामले मे रूंगटा के यहां छापे मारे हैं. सबसे पहले आयकर विभाग की टीम राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में रूंगटा के ठिकाने पर छापेमारी की. इनकम टैक्स की टीम ने आरसी रूंगटा के रामगढ़ स्थित तीन प्लांट और आवास सह कार्यालय में छापेमारी की है.

रूंगटी की जिन तीन फैक्ट्रियों में छापेमारी की गई है, उनमें एक बरकाकाना के हेहल में है, दूसरा अगरडा में और तीसरा कुजू ओपी में है. रामगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित उनके आवास सह कार्यालय में भी आईटी की टीम पहुंची है. सुबह-सुबह भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक साथ कई गाड़ियों में आईटी की टीम रामगढ़ पहुंची और रूंगटा के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि आईटी की टीम बिहार से आई है, क्योंकि कई गाड़ियां बिहार के नंबर की है. बरकाकाना के हेहल ओपी स्थित मां छिन्नमस्तिका आयरन स्पंज एंड सीमेंट फैक्ट्री में जो टीम पहुंची है, उसकी इनोवा कार का नंबर BR01 PG0592 है. इसके अलावा अरगडा स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और कुजू ओपी के करमा में आलोक स्टील में भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है. रूंगटा का आवास रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के पास है, जिसमें उनका ऑफिस भी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close