चोरी-चोरी चुपके-चुपके: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांववालों ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर पंडित को बुलाकर करवा दी शादी

जमुई। चोरी-चोरी, चुपके-चुपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांववालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर हंगामे के बाद गांववालों ने दोनों की शादी करा दी। मामला जमई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पनानमा गांव का है। जहां ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को रात के अंधेरे में छिपकर मिलने के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों के परिजनों की मौजूदगी में शादी करा दी।

दरअसल पनानमा गांव की रंजू कुमारी का खैरा थाना क्षेत्र के गूंगाटी के बिशनपुर गांव के मनोरंजन कुमार के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अक्सर रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने आता था। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई थी। कल शाम दोनों को पकड़ने के बाद जमकर हंगामा किया गया। फिर ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी जोड़े की रजामंदी के बाद हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार पंडित बुला कर घर के आंगन में शादी करवा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मांग में सिंदूर भरने के बाद भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। प्रेमी युगल की शादी का वीडियो सामने आया है। हालांकि जब गांव वालों ने दोनों को पकड़ा तो विवाद शुरू हो गया था, फिर लड़के के परिवार के पास यह मामला पहुंचा। दोनों के परिवार के लोगों और ग्रामीणों के बीच बैठक कर कुछ ही देर में ही मामले को सुलझा लिया गया। प्रेमी जोड़ा शादी से बहुत खुश है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close