गढ़वा : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

गढ़वा : भवनाथपुर नगर उंटारी मुख्यपथ में पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार की रात 11 बजे के करीब सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। खबर के अनुसार भवनाथपुर खरौंधी मोड़ निवासी राजकुमार गुप्ता पिता रामाश्रय प्रसाद गुप्ता अपने मामा के घर बनखेता से अपने घर बाइक से आ रहा था। पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

मंगलवार की सुबह भवनाथपुर थाना पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रौनियार वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, व्यव्वसायिक संघ अध्यक्ष नीतीश कुमार सचिव नवल किशोर गुप्ता सहित काफी संख्या में समाजसेवी व ग्रामीण शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पंहुचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close