Breaking: 20 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ‘ईडी अधिकारी’

तमिलनाडु: रिश्वत लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी को पकड़ा है। तमिलनाडु के सरकारी अधिकारियों ने कहा कि अंकित तिवारी नाम के ईडी के एक कथित अधिकारी को डिंडीगुल में एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने कहा, “प्रवर्तन अधिकारी अंकित तिवारी को डिंडीगुल में एक डॉक्टर से 20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वह ईडी अधिकारियों की अपनी टीम के साथ कई लोगों को धमका रहा है और प्रवर्तन निदेशालय में उनके खिलाफ चल रहे केस को बंद करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था।”

तमिलनाडु की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शुक्रवार सुबह अंकित तिवारी को पकड़ लिया है। नाम न छापने की शर्त पर एक दूसरे अधिकारी ने कहा, “हम यह सत्यापित करने की प्रक्रिया में हैं कि क्या वह प्रवर्तन निदेशालय से संबंधित है।” डिंडीगुल जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें मदुरै में डीवीएसी की शाखा से घटनाक्रम की जानकारी मिली। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी ईडी की तरफ से इस आरोप का कोई जवाब या स्पष्टीकरन आया है। पकड़ा गया व्यक्ति खुद को ईडी अधिकारी बता रहा है। अभी इसका भी पता लगाया जाना बाकी है कि क्या पकड़ा गया आरोपी असल में ईडी का हिस्सा है। सरकार की ओर से, अधिकारी ने अंकित तिवारी का आईडी कार्ड भी पेश किया है। यह आईडी कार्ड दिसंबर 2024 तक वैध है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close