बेटा-बहु ने ससुर की पीट पीट कर की हत्या, पति- पत्नी के विवाद को सुलझाने गए पिता को सुलाया मौत की नींद

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में बेटा और बहू के बीच आपसी विवाद को सुलझाना ससुर को महंगा पड़ गया. दोनों ने पीट पीटकर शख्स की हत्या कर दी. ग्रामीणों ने आरोपी पुत्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं आरोपी बहू को भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. घटना मधुबन थाना क्षेत्र के मेला बाजार की है. मृतक की पहचान 55 वर्षीय राम अयोध्या सिंह के रुप में हुई है.

मृतक के भाई विजय सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे अचानक दोनों बेटा-बहू किसी घरेलू मामले को लेकर कमरे में आपस में लड़ने लगे. दोनों के बीच विवाद को देख कर राम अयोध्या सिंह ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया और दोनों को समझाया. इसी दौरान दोनों ने मिल कर अयोध्या सिंह पर ही हमला कर दिया. उनकी लाठी डंडे से पिटाई शुरू की, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान, मारपीट की आवाज सुन आसपास के जब पहुंचे तो देखा कि अयोध्या सिंह की मौत हो चुकी है. लोगों ने आरोपी पुत्र विक्की को पकड़ लिया. लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर मृतक की बहू फरार हो गई, जिसे बात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि मेला बाजार में बेटा बहू द्वारा ससुर की हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिली है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close