पलामू: मुहर्रम के जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़, कई लोगों पर FIR दर्ज

पलामू: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चैनपुर पुलिस ने 13 नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर, कंकारी से निकाले गए मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर उसे लहराते वीडियो एवं फोटो वायरल हुआ था। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छानबीन करते हुए 13 लोग पर नामजद एवं आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से मिलते जुलते झंडे में अरबी में कुछ लिखा गया था. जानकारों की मानें तो अरबी में ध्वज पर कलमा लिखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि साथ छेड़छाड़ के मामले में 13 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. सभी के खिलाफ आईपीसी की 147, 120 (बी), राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से जुड़ी हुई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी फरार हो गए हैं.

इस संबंध में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही थी. जांच के बाद दंडाधिकारी के आवेदन के आधार पर पलामू के चैनपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. मुहर्रम के गुजर जाने के बाद दंडाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चैनपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार दुबे ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने घटना से जुड़े हुए वीडियो और फोटो को सीज किया है. सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस इलाके में नजर बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close