…जब IAS दोड्डे ने चपरासी के छुए पैर, तो पलामू DC के विदाई समारोह में भावुक हो गये लोग, उधर नये उपायुक्त शशि रंजन ने लिया चार्ज

पलामू: आईएएस अधिकारी ए दोड्डे ने एक अनूठी मिसाल कायम किया है. ए दोड्डे पलामू डीसी के पद पर तैनात थे, उनका तबादला दुमका हो गया है. आईएएस अधिकारी शशि रंजन को पलामू डीसी बनाया गया है. शुक्रवार को आईएएस अधिकारी शशि रंजन ने पलामू डीसी के पद पर योगदान दिया निवर्तमान डीसी ए दोड्डे समाहरणालय स्थित कार्यालय में नए उपायुक्त शशि रंजन को पदभार दिया।

उससे पहले उन्होंने बुके देकर नए उपायुक्त का स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद रंजन ने कहा की पलामू को विकास के मामले में आगे ले जाने का प्रयास होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, dc कार्यालय का माहौल उस समय भावुक हो गया जब पदभार देने के बाद ए दोड्डे ने अपने अधीनस्थ अनुसेवक और कर्मचारियों से मुलाकात की. इस दौरान ए दोड्डे ने अपने कार्यालय में तैनात अनुसेवक नंदलाल के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया और भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मेरे पिता भी अनुसेवक के पद पर नौकरी करते थे, नंदलाल उनके पिता की उम्र के हैं और तैनाती के दौरान उन्होंने उनकी काफी सेवा की है. ए दोड्डे ने अपने कार्यालय में तैनात तीनों अनुसेवकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close